जांजगीर। जिले मे भारतीय मजदूर संघ का 70 वां स्थापना दिवस मनाया गया। संघ कार्यालय नारायण कुंज से भारतीय मजदूर संघ की रैली शहर के बीटीआई चौक कचहरी चौक से होते हुए पूरे शहर का भ्रमण किया। इस मौके पर पौधा रोपण भी किया गया।
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि मन्मथ शर्मा ने कहा कि भारत के मजदूर व श्रमवीर ही भारत की आत्मा है।
भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दतोपंत ठेडगी ने इसी उद्देश्य को ध्यान मे रखकर भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की है। ताकी भारत के मजदूर इस संगठन से जुडक़र अपनी सार्थक मांगो को पूरा करा सकें। जिलाध्यक्ष अनुभव तिवारी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ से जुडक़र हर संघ सशक्त हो रहा है। रसोइया संघ, सफाई कर्मी संघ, बिजली कर्मचारी सभी संघ भारतीय मजदूर संघ से संबद्धता ले रहे हैं। यही भारतीय मजदूर संघ की विशेषता है।
विशिष्ट अतिथि भारतीय मजदूर संघ के कार्यसमिति सदस्य गीता सोनी ने ई रिक्शा चालकों से व ऑटो संघ के सदस्यों से भारतीय मजदूर संघ से जुडऩे की अपील की। कार्यक्रम को मजदूर नेता कमल बोस व भारतीय मजदूर संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रूपेश झा ने भी संबोधित किया। संचालन महामंत्री संजय चौहान ने व आभार प्रदर्शन जिलाध्यक्ष प्रमोद कुर्रे ने किया। इस अवसर पर महामंत्री विक्रांत साहू संदीप शर्मा, संतोषी कौशिक, बद्रिका रामकृपाल राठौर, ललिता यादव, रमेश साहू, सुखमति, बुधवारा, जानबाई, माधुरी, कालेश्वरी शिवकुमारी, पुनी बाई, गुलाब बाई अन्य सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।