शिक्षा सप्ताह के अंतिम दिवस कन्या विद्यालय में न्यौता भोज की परंपरा को पूरा किया

कोरिया बैकुंठपुर। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत शा. आ. क. उ. मा. वि. बैकुंठपुर में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुशार 22जुलाई से र्कि्रयान्वित शिक्षा सप्ताह का समापन 28 जुलाई को संयुक्त संचालक सरगुजा संभाग संजय गुप्ता के मुख्य आतिथ्य व विशिष्ट अतिथि जितेंद्र गुप्ता जिला शिक्षा अधिकारी,प्रकाश तिवारी सहायक संचालक, व्ही एम भट्ट एम .आई .एस. प्रशासक एवम अमृतलाल गुप्ता प्राचार्य की अध्यक्षता में न्यौता भोज के साथ सपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती जी के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। ततपश्चात अपनी स्वागत परम्परानुसार मंचासीन अतिथियों का स्वागत श्रीमती सी सिंह, पी सिंह, आर एल गौतम,जे दुबे ,स्वीटी मिश्रा द्वारा पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। शिक्षा सप्ताह दिवसों में की गई गतिविधियों में प्रथम दिवस में टी. एल. एम. अंतर्गत शिक्षको को स्थानीय सामग्री के प्रदर्शन एवम कक्षा में इनकी उपयोगिता हेतु छात्राओं को प्रोत्साहित करना, द्वितीय दिवस में एफ. एल. एन. के क्रियान्वयन हेतु सभी हितधारकों के मध्य जागरूकता विकसित करना, तीसरे दिवस खेल और फिटनेस के महत्व हेतु प्रतियोगिताओं का आयोजन करना,चतुर्थ सांस्कृतिक दिवस के अंतर्गत विद्यार्थियों में विविधता में एकता की भावना विकसित करने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, पंचम दिवस में विभिन्न कौशलों को बढ़ावा देना व सीखने में डीजिटल पहल को प्रोत्साहित करना, छटवें दिवस में ईको कलब का गठन व एक पेंड़ माँ के नाम का आयोजन तथा वृक्षारोपन ,सातवें दिवस में स्थानीय समुदाय व जनप्रतिनिधि ,पालक पंचायती राज संस्थाओं से मिलकर अधिकतम भागीदारी का क्रियान्वयन करना आदि से सम्बंधित पालन प्रतिवेदन का प्रस्तुतीकरण शिक्षक विवेक पांडेय द्वारा किया गया। अपने उद्बोधन में संयुक्त संचालक संजय गुप्ता ने उपस्थित बच्चों से शिक्षा सप्ताह में की गई गतिविधियों की जानकारी लेते हुए कहा जीवन मे शिक्षा के साथ रचनात्मक कौंशल,सांस्कृतिक, खेलकूद,ईकोकलब गतिविधियों की उपयोगिता हमारे जीवन के लिए नितांत आवश्यक है। जिला शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र गुप्ता ने कहा स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है जो छात्र जीवन के लिए साप्ताहिक दिवस में की गई गतिविधियों को बच्चों व शिक्षकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।प्राचार्य अमृतलाल गुप्ता ने कहा कि साप्ताहिक दिवस में की गई गतिविधियों को बच्चों ने पूरी तन्मयता के साथ सीखा इस साप्ताहिक शिक्षा कार्यक्रम के पश्चात बच्चों के व्यक्तित्व में निखार दिखाई दे रहा है और इसे विद्यालय की नियमित गतिविधियों मे जोडऩे पर जोर दिया साथ ही उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम सपन्न होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उद्बोधन पश्चात सभी अतिथियों ने विद्यालय के बच्चों के साथ भोजन ग्रहण किया । न्यौता भोज का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य अमृतलाल गुप्ता द्वारा अपनी पोती के 02 माह पूर्ण होने पर किया गया। न्यौता भोज में फल वितरण पार्षद राहुल गुप्ता गोलू के द्वारा किया गया।शिक्षा सप्ताह के समापन कार्यक्रम मुख्य रूप से श्रीमती सी सिंह, पी सिंह ,सुमन गुप्ता, आर एल गुप्ता, ए शर्मा,जे दुबे,स्वीटी मिश्रा, विपिन कुमार मिश्रा, आर जगत,अनुराधा सोनपाकर,एन के दिवाकर, फगनी बाई,अल्फा वरवा,शुशीला मेरी,पी त्रिवेदी,एस बानो,राकेश कुमार देवांगन, विवेक पांडेय, सविता सिंह, घनश्याम ,शीलवन्ती सहित विद्यालय में अध्ययनरत सैकड़ों छात्राएं उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहभागिता निभाई।कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता आर एल गौतम द्वारा किया गया। भोजन बनाने में मुख्य रूप से मन्नू,संदीप, चमेली बाई का सहयोग महत्वपूर्ण रहा।

RO No. 13467/11