
ढाका। बांग्लादेश में आरक्षण के विरोध में हाल में हुई हिंसक झड़पों में मारे गए 200 से अधिक लोगों के लिए न्याय की मांग को लेकर एक बार फिर से प्रदर्शन शुरू हो गया है। विरोध प्रदर्शन दो लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हो गए है। ढाका के कुछ हिस्सों में 2,000 से अधिक प्रदर्शनकारी एकत्रित हुए। वे सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। ढाका के उत्तरा इलाके में दर्जनों छात्रों के साथ पुलिस की झड़प हुई।



















