
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक इमारत की पांचवी मंजिल से एक पालतू कुत्ता चार साल की बच्ची पर गिर गया। इस दौरान मासूम की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने कुत्ते के मालिक को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि ठाणे शहर के मुंब्रा इलाके में मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे यह घटना हुई थी। पुलिस ने गुरुवार रात कुत्ते के मालिक को गिरफ्तार किया। मामले में तीन अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।