
मॉस्को। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (ईएमएससी) ने शनिवार को कहा कि रूस के कामचटका क्षेत्र के पूर्वी तट पर 51 किमी (32 मील) की गहराई पर 7.2 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि भूकंप से सुनामी का खतरा है। लेकिन रूस के आपातकालीन मंत्रालय की कामचटका शाखा ने बताया कि सुनामी का कोई खतरा नहीं है।


















