गौरलाटा में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर 77 फीट का तिरंगा लहराया

सक्ती। जिले की रंजिता राज, सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला पांड़ाहरदी विकासखंड – जैजैपुर, (जिला संगठन आयुक्त गाइड) भारत स्काउट्स/गाइड्स जि़ला संघ सक्ती ने लहराया 77 फीट लंबा तिरंगा।
जैजैपुर विकासखण्ड के जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनसाय देवांगन व जन प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार प्रजापति द्वारा बधाई व शुभकामनाएँ प्रेषित की गयी।
छत्तीसगढ़ में डोंगरगढ़ के बाद बलरामपुर जिले में ड्वेंचर ट्रैक का आयोजन किया गया जो की कुसमी के एसडीएम करुण कुमार डहरिया के नेतृत्व में स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधि, पत्रकार, ग्रामीणों सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जि़लों से आए 30 प्रतीभागियों ने हिस्सा लिया। भारत के अन्य राज्यों में यह संस्था ड्वेंचर ट्रैक का आयोजन करते आ रहें हैं इंडियन ड्वेंचर फाउंडेशन छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष प्रमेश विजयवार ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम का उद्देश्य ड्वेंचर स्पोट्र्स को बढ़ावा देना है और प्रकृति की सुरक्षा के प्रति जागरुकता फैलाना है। ईदरीपाठ में सभी ने रात्रि के दौरान कैंपिंग कर ड्वेंचर का आनंद लिया। अगले दिन सूबह सभी ने बच्चों, सरपंच व ग्रामीणों सहित ध्वजारोहण किया तत्पश्चात गल्र्स टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए श्रीमती रंजिता राज द्वारा जंगल में ट्रैकिंग कर भेडिय़ा जलप्रपात तक मजे करते हुए पहुंचे। उसके बाद शासन-प्रशासन के साथ पुरी टीम ने लगभग 12 किलो मिटर चलकर गौरलाटा चोटी पर 77 फीट का तिरंगा लहराते हुए एक नया कीर्तिमान हासिल किया साथ ही स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाते हुए एक नया रिकार्ड बनाया।
खराब मौसम होने के बावजूद नहीं टूटा हौसला भारी बारिश और बिजली की गडग़ड़ाहट के साथ सभी ने गर्व के साथ बड़ी बुलंदी के साथ अपना 77 फीट का राष्ट्रीय ध्वज लहराया।
कुसमी के एसडीएम सहित, सीईओ, बीईओ, विकेश साहू, ईदरीपाठ के सरपंच व ग्रामीण अमरदीप व प्रमोद जी का विशेष योगदान रहा साथ ही ढ्ढ्रस्न की टीम से प्रमेश विजयवार, नितेश अगरवाल, कुमेश्वर गन्धर्व व ढ्ढ्रस्न के प्रिन्सिपल रोहित झा द्वारा कुशल नेतृत्व किया गया।

RO No. 13467/11