पुलिस भर्ती परीक्षा देने हरियाणा से आया युवक, डिटेक्टर लगाते ही पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार, मिली थी संदिग्ध चीज

महराजगंज, २४ अगस्त ।
पुलिस भर्ती प्रवेश परीक्षा के दूसरी पाली में डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय धनेवा-धनेई महराजगंज में परीक्षा देने जा रहे एक अभ्यर्थी को गेट पर जांच के दौरान ही इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सीसी कैमरे की निगरानी में छह केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 3248 अभ्यर्थी शामिल हुए। 2040 ने परीक्षा छोड़ दी। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय, गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, जवाहर लाल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज, महामाया आईटी पॉलिटेक्निक और महाराजगंज इंटर कॉलेज महराजगंज में परीक्षा शुरू हुई।प्रवेश द्वार पर ही अभ्यर्थियों की गहन जांच के बाद आधार सत्यापन के बाद ही उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया गया। इसी दौरान द्वितीय पाली की परीक्षा शुरू होने के पहले डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के मुख्य गेट पर मेटल डिटेक्टर से जांच करते समय एक अभ्यर्थी द्वारा छुपा कर रखा गया इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पाया गया, जिसे पुलिस कर्मियों ने दबोच लिया। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने बताया कि हरियाणा के जिला भिवानी निवासी योगेश को गिरफ्तार किया गया है।

RO No. 13467/11