
कोरबा। ग्रामीण अंचल में आधुनिक संस्कार युक्त शिक्षा प्रदत्त करने को कृत संकल्पित आर्यन पब्लिक स्कूल, हरदी बाजार, गेवरा बस्ती एवं दीपका में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव भव्य ढंग से मनाया गया।
इस अवसर पर नन्हें-मुन्ने बच्चे कृष्ण एवं राधा के वेशभूषा में तैयार होकर विद्यालय आये। बच्चों का फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित किया गया । साथ ही मटकी एवं बांसुरी सजाओ प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सनातन संघर्ष समिति के जिला संयोजक श्री अजय कुमार दुबे ने बच्चों को कृष्ण जन्माष्टमी के महत्व एवं हमारे सनातन परंपरा में इसके ऐतिहासिकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था की प्राचार्य श्रीमती मंजू अजय दुबे, श्रीमती अतोषी बनर्जी, श्रीमती चंद्रकला राठौर एवं शिक्षक शिक्षिकाओं श्रीमती गोदावरी देवांगन, श्रीमती सोनाली यादव, यशोदा पाटले, संभवी जायसवाल,ईशा यादव, श्रीमती रेवती यादव, श्रीमती सरस्वती साहू श्रीमती आयशा, श्रीमती क्षरोखा कु निदा,कु लक्ष्मी,कु मुस्कान,कु कल्पना आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





















