नहरिया बाबा मंदिर में हुई चोरी का नहीं लगा सुराग

जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय के नहरिया बाबा मंदिर में लाखों रुपए की चोरी के तीन दिनों के बाद भी आज भी सुराग नहीं लग पाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
ज्ञात हो कि नहरिया बाबा मंदिर में शनिवार-दरमियानी रात को अज्ञात चोरों ने तीन दान पेटी को पार कर दिया था। मंदिर के पुजारी ने बताया कि चोरों का दृश्य सीटीवी फुटेज में कैद हो गया है। पुलिस मामले में जानकारी जुटा रही है वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू की गई है। कोतवाली थाना प्रभारी व नैला चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ कर सीसीटीवी का फुटेज खंगाल रही हैं। पुलिस के अनुसार वीडियो में तीन युवक चोरी करते दिख रहे हैं। मंदिर परिसर के पीछे बने भवन के दरवाजे से दो लोग भवन में प्रवेश किए फिर एक मंदिर परिसर के अंदर से प्रवेश कर ताला को तोडक़र तीन दान पेटी को लेकर फरार हो गए। वहीं पुजारी के मोबाइल को भी ले गए। बताया
वहीं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू की गई है। इसके बाद भी 3 दिनों तक आरोपियों का कही कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। सीसी टीवी फुटेज पर आरोपियों के चेहरे दिखने पर भी पुलिस के हाथ खाली है।
जा रहा है कि तीनो चोर अपने चेहरे में कपड़ा बांधे हुए थे। चोरों का बीडियो सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है, चोर कैमरा को भी ढकने की कोशिश करते दिख रहे हैं। मंदिर प्रबंधन द्वारा दान पेटी रखी जगह में सीसीटीवी नहीं लगाया गया था। मंदिर समिति के सदस्यों के अनुसार डेढ़ से 2 दान पेटी में लगभग 2 लाख 50 हजार रुपए रहा होगा। मंदिर प्रबंधन द्वारा दान पेटी रखी जगह में सीसीटीवी नहीं लगाया गया था। मंदिर समिति के सदस्यों के अनुसार दान पेटी में लगभग डेढ़ से 2 लाख रुपए रहा होगा। पुलिस मामले में लोगों व समिति के सदस्यों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है।
जांजगीर स्थित नहरिया बाबा मंदिर में हुए चोरी की घटना को लेकर संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगे।
-प्रवीण द्विवेदी
थाना प्रभारी जांजगीर

RO No. 13467/11