
जांजगीर-चांपा। डायरिया ने लोगो की दिक्कते बढ़ा दी है। चंगोरी एवं उदेबंद को मिलाकर डेढ दर्जन से अधिक लोग प्रभावित है। खासबात यह है कि लगातार मामला सामने आने के बाद भी स्वास्थय विभाग डायरिया को लेकर लोगो को जागरूक नहीं कर पा रहा है।
गौरतलब है कि इन दिनो बरसात का मौसम चल रहा है। वही पानी निकासी की समस्या एवं घरो से निकले गंदा पानी बरसात के दिनो मे हैडपंप एवं अन्य माध्यमो से लोगो के घरो तक पहुंच जा रहा है। वहीं दूषित जल एवं बासी भोजन करने से लोग बीमार पड रहे है। जिसके चलते डायरिया फैल रहा है। सोमवार 26 अगस्त को जांजगीर चाम्पा जिले में डायरिया से प्रभावित डेढ दर्जन से अधिक मामले सामने आए है। अकलतरा विकासखंड विभाग से जुडा अमला हरकत मे ‘आ गया। वही मरीजो का हालचाल जानने के लिए चंगोरी पहुंचे। इनमे ‘से मरीजो को उपचार के लिए शासकीय एवं निजी अस्पतालो मे ‘भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि डायरिया दुषित पानी पीने के वजह से हुई है। इसी प्रकार बलौदा विकासखंड के अंतिम छोर में बसे ग्राम पंचायत उदेबंध में भी डायरिया के चलते 8 से अधिक लोग प्रभावित है। बताया जाता है कि बासी भोजन करने के दौरान लोगो को उल्टी होने लगी। इसके बाद इसकी जानकारी स्वास्थय विभाग के अफसरो को दी गई। फिर टीम गांव पहुंची एवं डायरिया को लेकर जांच पडताल में जुट गई। वही प्रभावित लोगो को उपचार के लिए अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत चंगोरी में डायरिया से प्रभावित 10 मरीज पाए गए है। इधर डायरिया का मामला सामने आते ही स्वास्थय चाम्पा के निजी एवं सरकारी अस्पतालो में भर्ती कराया गया है। इन दिनो बरसात का मौसम चल रहा है। वही लोगो को अपने स्वास्थय को लेकर जागरूक रहने की सलाह भी स्वास्थय विभाग के द्वारा दी जाति है। ज्यादातर देखा जाए तो डायरिया बरसात के मौसम में ही ज्यादा आता है।
चंगोरी में डायरिया के मरीज सामने आए है। जानकारी मिलने पर विभाग की टीम पहुंची एवं मरीजो को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जहा उनका इलाज किया जा रहा है।
-डा. महेन्द्र सोनी बीएमओ, अकलतरा