
जांजगीर चांपा। जिले के पामगढ़ में 5 युवकों ने मिलकर अरमान टंडन पर ब्लेड और मोटर साइकिल के चाबी हमला किया। जिससे अरमान टंडन घायल हो गया। सीएचसी अस्पताल में उपचार जारी है, जांच पड़ताल में पामगढ़ पुलिस जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार, अरमान टंडन 8वीं का छात्र है, वह पामगढ़ के निजी स्कूल में पढ़ाई करता है। वह बुक डिपो से किताब लेने गया हुआ था। इस दौरान शिवा नाम का युवक उसके 4 अन्य साथी को रुकवाकर 1 साल पहले हुए लड़ाई झगडे को लेकर पुरानी रंजिश रखते हुए मोटर साइकिल के चाबी और ब्लेड से हमला किया। परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल पामगढ़ में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। पामगढ़ पुलिस को सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची और बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।






















