जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा में स्कूली छात्रा से छेडख़ानी करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला पंतोर चौकी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पीडि़त छात्रा से आरोपी राजा प्रजापति रोज छेडख़ानी किया करता था। प्रजापति ने छात्रा को जान से मारने की धमकी भी दी थी। जिसके चलते उसने किसी से इस संबंध में बात नहीं की थी। लेकिन पिछले दिनों आरोपी राजा ने पीडि़ता को उसके पिता को भी जान से मारने की धमकी दे दी। इससे घबराकर पीडि़ता ने जहर पी लिया। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। हालांकि पीडि़ता अभी खतरे से बाहर है। वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपी ने भी जुर्म कबूल कर लिया है।