
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ गृह मंत्री अमित शाह, एनआईए महानिदेशक और दिल्ली पुलिस आयुक्त के समक्ष शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा के दौरान सिखों पर की गई टिप्पणी के बाद पैदा हुए विवाद के बीच की गई है।























