हरियाणा में भाजपा उम्मीदवारों की आखिरी सूची जारी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास का कटा टिकट

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 3 उम्मदीवारों के नाम हैं। पार्टी ने सिरसा से रोहताश जांगड़ा, महेंद्रगढ़ से कंवर सिंह यादव और फरीदाबाद एनआईटी से सतीश फागाना को टिकट दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने महेंद्रगढ़ सीट से पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा का टिकट काट दिया है।एनआईटी फरीदाबाद से केंद्रीय राज्य मंत्री गुर्जर के बेटे देवेंद्र चौधरी को टिकट नहीं मिला है। उनकी जगह नगर निगम सदन के पहले सीनियर डिप्टी मेयर रहे स्वर्गीय जिले सिंह के बेटे सतीश फागना को टिकट दिया गया है। हरियाणा में केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत को झटका लगा है। इसके साथ ही पूर्व मंत्री व प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा का टिकट भी काट दिया गया है। ज्ञात हो कि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने 2 सूचियों में 87 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था। ज्ञात हो कि चार सिंतबर को भाजपा ने पहली लिस्ट जारी की थी। इस सूची में 67 नामों को मंजूरी दी गई थी। लिस्ट में मुख्यमंत्री नायब सैनी का नाम भी था। वह कुरुक्षेत्र की लाडवा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
वहीं, 10 सितंबर को भाजपा ने दूसरी सूची जारी की। इसमें 21 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे। वहीं आज भाजपा ने अंतिम सूची भी जारी कर दी है।हरियाणा मेंपांच अक्टूबर को चुनाव होगा। पहले मतदान की तारीख एक अक्टूबर थी जिसे बदल दिया गया है। वहीं चुनाव परिणाम की तारीख 4 अक्टूबर की बजाय 8 अक्टूबर कर दी गई है। प्रदेश की सभी 90 सीटों पर एक ही चरण में चुनाव होगा। हरियाणा सरकार का कार्यकाल 3 नवंबर, 2024 को खत्म हो रहा है।

RO No. 13467/10