नाम रखा खुला हिसाब-किताब, कहा- जवाब कैसे देना है… हम तय करेंगे

बेरूत 23 सितम्बर। हिजबुल्लाह ने इजरायल के खिलाफ नए चरण के जंग का ऐलान कर दिया है। संगठन का कहना है कि वह खराब से खराब स्थिति का सामना करने को तैयार है। मगर इजरायल की धमकियों के आगे झुकने वाला नहीं है। हिजबुल्लाह के उप प्रमुख नईम कासेम ने नए चरण की जंग का एलान किया है। लेबनान में हिजबुल्लाह के खिलाफ पेजर और वॉकी-टॉकी हमले के बाद पूर्ण युद्ध का खतरा बढ़ गया है। हिजबुल्लाह के उप प्रमुख नईम कासेम ने ऐलान किया कि हम एक नए चरण की जंग में प्रवेश कर चुके हैं। इसका नाम खुला हिसाब-किताब है। गाजा में युद्ध विराम से ही सीमा पार से होने वाले हमलों पर रोक लगेगी। बेंजामिन नेतन्याहू ने स्पष्ट किया है कि उत्तरी इजरायल के विस्थापितों को दोबारा उनके घरों में लौटाना ही हमारा मकसद है। मगर हिजबुल्लाह के उप प्रमुख कासेम का कहना है कि उत्तर के निवासी वापस नहीं लौटेंगे, बल्कि विस्थापन बढ़ेगा और इजरायली समाधान उनकी दुर्दशा को बढ़ाएगा।

RO No. 13467/11