
जांजगीर-चांपा। शक्ति उपासना का पर्व शारदीय नवरात्रि गुरुवार 3 अक्टूबर से हो प्रारंभ हो रहा है। इसके साथ ही देवी मंदिरों में आस्था के दीप जगमगाएंगे। इस पर्व को लेकर देवी मंदिरों में तैयारियां प्रारंभ हो गई है। मंदिरों का रंग रोगन किया जा रहा है। ज्योति कलश कक्ष को भी तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा जगह-जगह आकर्षक पंडालों में भी दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी है। नवरात्र पर्व को लेकर जिले में आम जनता में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
शारदीय नवरात्रि में मां शक्ति के 9 स्वरूपों की पूजा होती है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में मनोकामना दीप प्रज्जवलित करते हैं, जिसके लिए समिति के लोग रसीद काटने में जुट गए हैं। भक्त तेल ज्योति एवं घृत ज्योति के लिए भक्त रसीद कटवा रहे यहां भक्त हैं। नवरात्रि में पूरे नौ दिनों तक अंचल में माहौल भक्तिपूर्ण रहेगा। इसके लिए चंद्रपुर पर भी की चंद्रहासिनी, शिवरीनारायण की अन्पूर्णा खोखरा की मनकादाई, हरदी मे महामाया की दीप प्रज्जवलित, मदनपुरगढ़ की मनकादाई मंदिर खोखरा,जांजगीर के देवीदाई मंदिर सहित केरा मे चंडीदेवी,आधार मे अष्टभुजी मां आदि जिले के सभी देवी मंदिरों में लिपाई पोताई का काम चल रहा है। सदस्य ज्योति कलश के लिए रसीद बुक पंडालों में लेकर श्रद्धालुओं से संपर्क कर रहे हैं।
शिवनीनारायण की अन्नपूर्णा माता श्रद्धालुओं की अटूट आस्था है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में मनोकामना दीप प्रज्वलित करवाना चाहते है। महामाया मंदिर हरदी, स्थित मां मनकादाई मंदिर तथा ग्राम नवापारा के मौली दाई मंदिर में दीप प्रज्वलित किया करने की तैयारी चल रही है। ग्राम कोडाभाट में आदि काल से विराजित चण्डी मंदिर में शारदीय नवरात्र महापर्व की तैयारी शुरू हो गई है। यहां 3 अवटुबर से 11 अक्टूबर तक मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित किये जायेंगे। नवरात्र मनाने जय चण्डी दाई सेवा समिति के सदस्य के साथ ग्रामवासी जुट गए है। समिति के अध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह चन्देल ने बताया कि घठ स्थापना उपरांत नियत समय पर एक साथ ज्योति प्रज्वलित किये जायेंगे। विधीविधान से पूजा पाठ आरती और संध्या आरती आचार्य योगेश उपाध्याय द्वारा किया जाएगा। देवी दाई मंदिर में साफ-सफाई के साथ चल रहा रंग-रोगन,हिंदू धर्म के मुख्य वत-त्योहारों में से एक नवरात्रि को माना जाता है। इस चार गुरुवार 3 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। नवरात्र में अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। इस तारतम्य में जिला मुख्यालय जांजगीर के विशाल भीमा तालाब के किनारे विराजे मां भगवती देवी दाई मंदिर में शारदीय नवरात्रि की तैयारी प्रारंभ हो गयी है। नवरात्रि के तैयारी के संबंध में मंदिर के मुख्य पुजारी विनोद उपाध्याय व सुदीप उपाध्याय ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मां भगवती देवी मंदिर में नवरात्रि की तैयारी जोरो पर है। आगामी 3 अक्टूबर गुरुवार से घट स्थापना अभिजीत मुहूर्त के साथ नवरात्र प्रारम्भ होगा। मंदिर परिषर को साफ- सफाई कर रंग-रोगन किया जा किया जा रहा है। इस वर्ष मंदिर के चारों तरफ को आकर्षक लाईट से सजाया जायेगा। नवरात्रि के दोनो पर्व पर भक्तगण दूर-दूर से मां देवी वाई का दर्शन करने पहुंचते है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी पिछले वर्ष की तरह सैकड़ों की संख्या में ज्योति कलश प्रज्जवलित किया जा रहा है। जिसका रसीद कटना माह भार पहले से शुरू कर दी गयी।