
नई दिल्ली 3 अक्टूबर। ईरान के मिसाइल हमले का इजरायल तगड़ा जवाब देने की तैयारी में जुटा है। इजरायल का कहना है कि इस बार ईरान को संभालने तक का मौका नहीं दिया जाएगा। इजरायल अपनी जवाबी कार्रवाई में ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम पर हमला करने की तैयारी में है। हमास नेता इस्माइल हानिया की तरह ईरान के बड़े नेता की हत्या भी हो सकती है। ईरान के तेल और परमाणु संयंत्रों पर भी इजरायल हमला कर सकता है। इजरायली अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि हमारी जवाबी कार्रवाई में ईरान का बुनियादी ढांचा निशाने पर होगा। इजरायल ईरान के पावर प्लांट और तेल संयंत्रों को निशाना बना वहां की अर्थव्यवस्था को तबाह कर सकता है।





















