
यूपी। पीलीभीत जिले के बमरोली में बंदरों के उत्पात से छत से गिरा पत्थर युवक के सिर पर गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक अपने परिवार का अकेला कमाऊ सदस्य था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। करेली थाना क्षेत्र के गांव बमरोली निवासी मनोज कुमार (35) पुत्र रामरतन मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि सुबह के वक्त वो लघुशंका करने गया था। छत पर बैठे उत्पाती बंदरों में लड़ाई के बाद टिन शेड रोकने के लिये रखा पत्थर नीचे खड़े मनोज के सिर गिरा। जिसमें अचेत होकर गिर पड़ा। परिजनों ने रात में डॉक्टर को दिखाया, तो मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। शव का पोस्टमार्टम कराने के लिये परिजन करेली थाने पहुंचे। एसओ रणजीत सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।




























