
जांजगीर। शारदीय नवरात्रि पर बाजार पारा खोखरा में विधि विधान से कलश स्थापना और पूजा-अर्चना करते हुए मां दुर्गा विराजित की गईं। पंडित दुर्गेश महराज ने पहले दिन शैलपुत्री की पूजा व भजन के साथ आरती कराई। दुर्गेश महराज ने बताया कि नवरात्र के पूरे नौ दिन मां के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी। शाम को मां की आरती के उपरांत भजन, जसगीत के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर समिति सदस्य भीम राठौर, गणेश बरेठ, भवानी राठौर, राजू राठौर, राजेश राठौर, रामशंकर, लक्ष्मीनारायण राठौर, संदीप राठौर, पिंटू राठौर, तीरथराम राठौर उपस्थित रहे।























