साव घाट में ठाकुर देव का जवारा का विसर्जन किया

शिवरीनारायण। नगर के ग्राम देवता ठाकुर देव महाराज में नवरात्र की नवमी पर जवारा विसर्जन किया गया। मनोकामना दीप और जवारा का नगर भ्रमण कराया गया। विसर्जन के पूर्व ग्राम देवता ठाकुर देव में भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। जवारा विसर्जन से पहले मां जगत जननी की पूजा-अर्चना की गई। विसर्जन करने के लिए मांदर, मंजीरे, झांझ की धुन पर वादक कलाकार मां दुर्गा का जस गीत गाते हुए नगर की परिक्रमा का महानदी के साव घाट पहुंचे। लोगों ने अपने-अपने घरों के सामने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति की कामना की। विसर्जन के दौरान रास्ते भर लोग जवारा के सामने लेटकर मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद मांगते रहे। साव घाट में पूजा-अर्चना के बाद महानदी में ज्वारा का विसर्जन किया गया।

RO No. 13467/10