कोरबा। अग्रवाल सभा कोरबा के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिनों छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन का सम्मान समारोह, श्री अग्रसेन जयंती एवं साधारण सभा की एक बैठक 13 अक्टूबर, रविवार को रायपुर के जी.ई रोड स्थित एस. एन पैलेस में आहूत की गई। यहां नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका की उपस्थिति थी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बृजमोहन अग्रवाल (पूर्व मंत्री एवं सांसद रायपुर), संपत अग्रवाल (विधायक बसना) संरक्षक जयदेव सिंघल, महेन्द्र सक्सेरिया प्रांतीय अध्यक्ष, नेतराम अग्रवाल प्रांतीय चेयरमेन, डॉ. अशोक अग्रवाल, प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक मोदी, राजेन्द्र अग्रवाल (राजू) एवं प्रांतीय महामंत्री मनोज अग्रवाल अग्रवाल सभा कोरबा के बजरंग अग्रवाल की उपस्थिति थी।

  1. छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन के समारोह में महामहिम राज्यपाल रमेन डेका के हाथों पूर्व में कोरबा में अयोजित अग्रअलंकरण समारोह व अग्रवाल सभा के उत्कृष्ट कार्यो के लिए अग्रवाल सभा कोरबा को सम्मान दिया गया यह सम्मान अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष श्रीकांत बुधिया व वर्तमान अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल के द्वारा लिया गया है अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने नवगठित कार्यकारिणी अशोक मोदी को छ.ग. प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवनिर्वाचित ’’ चेयरमेन ’’ नियुक्त किया है जिसके लिए बधाई दी। यह जानकारी अनिल अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अग्रवाल सभा कोरबा ने दी है।