कुत्ते को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
कोरबा। आरोपी की तलाश के लिए यूपी के कानपुर गई पुलिस की गाड़ी लौटने के दौरान छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गई। घटना में कोरबा जिले के एक एएसआई की मौके पर मौत हो गई जबकि दो आरक्षक घायल हो गए। इनमें से एक की स्थिति चिंताजनक बताई गई है। गौरेला पुलिस ने इस घटना पर मर्ग कायम किया है। पंचनामा के बाद मृतक एएसआई का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
शनिवार को सुबह 6 बजे गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले के खनता गांव में यह घटना हुई। गांव छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा पर स्थित है। खबर के अनुसार कोरबा जिले के पाली थाना की पुलिस एक मामले के आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कानपुर गई हुई थी। वहां आरोपी की तलाश की गई लेकिन नतीजे नहीं मिले। काफी समय बिताने के बाद पुलिस की टीम वाहन संख्या सीजी-12बीपी-2572 से कोरबा लौट रही थी। वाहन में चालक सहित चार लोग मौजूद थे। सुबह मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की सीमा में प्रवेश के दौरान यह गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी स्पीड में थी और इसी दौरान अचानक कुत्ता का सडक़ पर आना हुआ इससे चालक हड़बड़ा गया। अचानक पावर ब्रेक का इस्तेमाल करने के नतीजन गाड़ी घुमने के साथ पलट गई। उसके कई हिस्से क्षतिग्रस्त हुए। वाहन में सवार एएसआई विलायत हुसैन की मौत हो गई, वहीं आरक्षक शैलेंद्र तंवर और एक अन्य घायल हो गए। दोनों पीडि़तों को गौरेला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक पीडि़त की स्थिति ङ्क्षचताजनक बनी हुई है। जबकि दूसरा सामान्य है। स्थानीय पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद जायजा लिया। बीएनएसएस के अंतर्गत मर्ग कायम किया गया है। प्रकरण में परिजनों और विभागीय अधिकारियों को जानकारी दी गई है। इसके साथ अगली कार्यवाही की जा रही है।
आरोपी नहीं था वाहन में
थाना क्षेत्र के अंतर्गत मध्यप्रदेश की सीमा के पास आज सुबह पुलिस की गाड़ी पलटने की घटना हुई, जिसमें पाली थाना के एक एएसआई की मौत हुई है और दो आरक्षक घायल हुए हैं। पुलिस की टीम यूपी के कानपुर से वापस लौट रही थी। इस गाड़ी में वह आरोपी नहीं था जिसकी तलाश के लिए पुलिस पार्टी कानपुर गई थी।

– उप निरीक्षक, गौरेला थाना