कोरबा। लगातार इस बात को कहा जाता रहा है कि नशा नाश की जड़ है और इससे दूरी बनाई जाए। पिछली रात कोरबा के मानिकपुर पुलिस चौकी के पास हुई एक घटना में दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए। खबर मिली है कि दोनों नशे की स्थिति में थे पीडि़तों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि घटना देर रात को इससे इलाके में हुई। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दरमियान पुलिस चौकी के नजदीक उनकी बाइक आपस में टकरा गई। दुपहिया की स्पीड औसत से कहीं ज्यादा थी। ऊपर से नशा भी प्रभावी था। और ऐसे में युवकों को आगे की दिशा की जानकारी नहीं हुई और उनकी गाडिय़ां आपस में भिढ़ गई। इस घटना में दोनों युवकों को काफी चोटे आई। रात्रि कालीन ड्यूटी पर मौजूद पुलिस को जैसे ही इस बारे में जानकारी हुई उसने संज्ञान लिया। $फौरी तौर पर पीडि़तों को यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है।