मां ने अपनी ढाई साल की बच्ची को छत से फेंककर मार डाला, कई दिनों तक जुर्म को छुपाती रही महिला

बरेली 27 नवंबर। एक मां में अपनी ढाई वर्षीय बच्ची को छत से फेंक दिया, जिसमें उसकी मृत्यु हो गई। पति के पूछने पर ने महिला ने घटना को हादसा बता दिया लेकिन पति को महिला की बात सही नहीं लगी। उसने घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज देखी तो पूरी कहानी साफ हो गई। महिला छत से बच्ची को फेंकते हुए दिख रही थी। महिला पर उसके पति की ओर से प्राथमिकी लिखाई गई है। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। सीबीगंज पुलिस के मुताबिक घटना 21 नवंबर को दोपहर में करीब साढ़े बारह बजे परसाखेड़ा गांव में हुई। सीबीगंज के गांव वीरपुर कासिम पुर निवासी मुर्शीद अपनी पत्नी अनम व तीन बच्चों अरहन, अल्फराज, व अमननूर के साथ परसाखेड़ा के गौटिया गांव में नाजिम के कमान में किराए के मकान पर रहता है। 2019 में उसका विवाह फतेहगंज पश्चिमी के धतिया गांव में हुआ था।मुर्शीद का परसाखेड़ा में ही एक फैक्ट्री में काम करता है। उसकी पत्नी घर में ही जरी का काम करती है।
बताते है कि 21 को महिला की ढाई वर्षीय बच्ची अमननूर खेल रही थी, इसी दौरान उसने जरी का सितारे घर में बिखेर दिए, जिससे महिला को गुस्सा आ गया और उसने बच्ची को छत पर लें जाकर नीचे फेंक दिया। महिला ने पूरी घटना को हादसा बता दिया। लेकिन उसके पति को महिला की बात ठीक नहीं लगी।मुर्शीद ने पुलिस को बताया है कि गत 21 नवंबर को दोपहर में करीब साढ़े बारह बजे वह फैक्ट्री था इसी दौरान उसकी पत्नी ने ढाई साल की बेटी अमननूर को छत से नीचे फेंक दिया और बेटी को चोट लगने की सूचना पर वह अपनी पत्नी के साथ बेटी को लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

RO No. 13467/11