बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सडक़ पर उतरा सर्व हिन्दू समाज

जांजगीर-चांपा। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की प्रमुख मो. युनुस उग्रवादियों को काबू नही कर पा रहे हैं जिसकी वजह से देश में हिन्दूओं पर अत्याचार की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। इसे लेकर मंगलवार 3 दिसंबर को जिला मुख्यालय जांजगीर के हॉकी मैदान में सर्व हिन्दू समाज के द्वारा आक्रोश प्रदर्शन किया गया, जिसमें लगभग 1000 से ज्यादा सनातनियों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान संतो और विभिन्न समाज के प्रमुखों ने एक स्वर में बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार को मानवाधिकारों का उल्लंघन करने वाला बताया साथ ही हमारे साझा संस्कृति और धार्मिक मूल्य को भी आहत करने वाला बताया। आक्रोश प्रदर्शन के बाद महामहिम राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम एस.डी.एम. को 3 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा गया। इससे पूर्व सर्व हिन्दू समाज के लोग नैला से रैली के रूप में हॉकी मैदान पहुंचे। इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, इंजीनियर रवि पांडेय, अमर सुल्तानिया, नरेश अग्रवाल, मनोज पांडेय, आशुतोष शर्मा, प्रदीप सोनी, डॉ प्रतीक यादव, शैलकुमार राठौर, सहित अनेक लोग शामिल हुए।समाजिक कार्यकर्ता अमित गौरहा, डॉ ललित कुरें, प्रतिक गुप्ता, प्रवीण पाण्डेय, श्रीमती मनीषा गोपाल, योगेश शर्मा, अधिवक्ता मनमथ शर्मा ने संबोधित किया। कार्यक्रम में संत समाज से शालिग्राम महाराज, सर्वेस्वर दास महाराज, नारायण महाराज, इस्कान के शिवाय प्रभु मौजूद रहे। उपस्थित संतो और समाज प्रमुखों ने इस दौरान कहा कि हमारा देश भारत हमेशा से विभिन्न धर्मो संस्कृतियों और आस्थाओं का संगम रहा है।
बांग्लादेश भी हमारे इतिहास, संस्कृति और समाज का एक अभिन्न हिस्सा है फिर भी वहां हिन्दू बौद्ध और ईसाई समुदायों के खिलाफ हो रहे घृणित हमलों और अत्याचारो ने हमारी अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया है।
गत दिनों में बांग्लादेश के ढाका स्थित इस्कान मंदिर के प चिन्मय कृष्ण दास सहित अन्य संतो को केवल उनके हिन्दू धर्म के होने की वजह से गिरफ्तार कर लिया गया। वही एक हिन्दू दुकानदार पर हमला कर उसकी दुकान लूट ली गई। सिराजगंज में कट्टरपंथियों द्वारा लोकनाथ मंदिर पर पेट्रोल बम फेका गया साथ ही अन्य हिन्दू धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाया गया। बगेरहाट में एक हिन्दू लडक़ी को जबरन धर्मांतरण कर आतंकी संगठन में शामिल किया गया और कई हिन्दू महिलाओं के साथ दुश्कर्म की घटनाएं को भी अंजाम दिया गया।राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सोपा गया।

RO No. 13467/10