
दीपका। नगर पालिका परिषद दीपका के विभिन्न वार्डों में चालीस लाख रुपए की लागत से हाई मास्क लाइट लगाने का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के चहुमुखी विकास की सराहना की और कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोषी दीवान के प्रयासों से दीपका नगर में भी विकास की रफ्तार तेज हुई है।नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संतोषी दीवान ने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग से दीपका के सभी 21 वार्डों में समान रूप से विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी चुनाव से पूर्व सभी बचे हुए विकास कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। कुछ दिन पहले ही दीपका और कई वार्डों में सोलर लाइट और हाई मास्क लाइट की स्थापना की गई है, और आगामी समय में अन्य वार्डों में भी लाइटें लगाई जाएंगी।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति ,युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुजीत सिंह, मुकेश जायसवाल, अशोक दुबे, उत्तम कुमार दुबे, रामकुमार कंवर,राम पुकार पंडित, दिनेश अग्रवाल, सुरेश जोशी,समेत विभिन्न वार्डों के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।