
पटना। बिहार में मंगलवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल भूकंप की तीव्रता 6.36 मापी गई। पटना सहित कई जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। ये झटके सुबह 6.38 बजे महसूस किए गए हैं। इसका केंद्र नेपाल में था। नेपाल के कई इलाकों में भी तेज भूकंप के झटके महसूस हुए। जानकारी के मुताबिक, नेपाल का गोकर्णेश्वर, भूकंप का केंद्र था।
बिहार के मोतिहारी और समस्तीपुर समेत कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस हुए। करीब पांच सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। असम में भी भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। नेपाल में तो रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 बताई गई। बता दें कि नेपाल भूगर्भीय रूप से सक्रिय क्षेत्र में स्थित है, जहां भारतीय और यूरेशियाई टेक्टोनिक प्लेटें टकराती हैं, जिससे हिमालय का निर्माण होता है। नेपाल में अक्सर भूंकप के झटके महसूस किए जाते हैं।


































