
कोरिया/बैकुंठपुर। ओबीसी महासभा द्वारा छत्तीसगढ़ पंचायत राज एवं नगर पालिका निगम संशोधन अध्यादेश 2024 में संशोधन कर ओबीसी को संख्या के बराबर आरक्षण करने की मांग को लेकर नगर पालिका कार्यालय परिसर में रविवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा गया उसमें उल्लेख किया गया कि छत्तीसगढ़ पंचायती राज संशोधन अध्यादेश 2024 में प्रावधान है कि यदि अजा और अजआ के लिए 50त्न या 50त्न से अधिक स्थान आरक्षित हो या अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए कोई स्थान आरक्षित नहीं किए जाने का उल्लेख है जो पिछड़ा वर्ग के नागरिकों के साथ न्याय है इसे लेकर ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों और पिछड़े वर्ग के समाज के प्रमुखों ने सरकार के नीति पर अपनी जमकर भड़ास निकाली। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि अनुसूचित क्षेत्रों में निवासरत ओबीसी समुदाय राजनैतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक दृष्टि से पिछड़ा है ऐसे में संशोधन को लेकर समाज के लोगों में नाराजगी है ओबीसी महासभा ने सौंपे गए ज्ञापन में छत्तीसगढ़ शासन से अपील किया है कि आरक्षण में बढ़ोतरी नहीं कर सकती है तो पूर्व से प्राप्त जो आरक्षण मिला हुआ है उसे यथावत रखा जाए। कार्यक्रम का सफल संचालन ओबीसी महासभा जिला महामंत्री ईश्वर दयाल राजवाड़े एवं प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग कांग्रेस रवि शंकर राजवाड़े ने किया। जिसमें मुख्य रूप उपस्थित रहे ओबीसी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सरगुजा संभाग प्रभारी परशुराम सोनी , प्रदेश सचिवकृष्णा प्रजापति, सुभाष साहू , राजवाड़े समाज सरगुजा; जिला अध्यक्ष बालेश्वर रजवाड़े ,ओबीसी महासभा के जिला अध्यक्ष राजेश साहू , ओबीसी महासभा जिला उपाध्यक्ष गणेश राजवाड़े, बिहारी लाल राजवाड़े, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल, रजवार समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता राजवाड़े, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राम नारायण साहू, ब्लॉक अध्यक्ष सोनहत ओम प्रकाश जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष बैकुंठपुर शंकर सोनी , जिला सचिव आनंद राजवाड़े ,शिव प्रसाद जी रामसुंदर , विजय चक्रधारी, कृष्णा राजवाड़े ,राजाराम जातां , रामधन देवांगन , वरिष्ठ वक्ता कुलदीप प्रजापति ,वरिष्ठ सुखदेव राजवाड़े , छतर पाल राजवाड़े , कृष्ण कुमार राजवाड़े, राजेश राजवाड़े , शिव कुमार यादव, ,चांदनी सोनी , रकीबा बेगम, नीलू राजवाड़े , प्रभावती राजवाड़े ,सरस्वती राजवाड़े ,परशुराम प्रजापति अनूप प्रजापति ,एवं भारी संख्या में ओबीसी समाज के महिला ,पुरुष, युवा लोग उपस्थित रहे।






























