लायंस क्लब का पारिवारिक पिकनिक एवं चेयरमेन की अधिकारिक यात्रा हुई आयोजित

कोरबा । लायंस क्लब ऑफ कोरबा का संचालक मंडल, सामान्य सभा एवं पारिवारिक पिकनिक कार्यक्रम के साथ रीजन एवं जोन चेयरमेन की अधिकारिक यात्रा 8 जनवरी को सतरेंगा में बड़े ही उत्साह एवं हर्ष के साथ संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रुप में लायन राजकुमार अग्रवाल रीजन चेयरमेन रीजन 8 एवं एमजेएफ लायन कैलाशनाथ गुप्ता जोन चेयरमेन जोन 2 उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष लायन रोहित राजवाड़े ने की। अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत कर बैठक कार्यवाही की गयी, तत्पश्चात् अधिकारिक यात्रा में क्लब का स्क्रेप एवं एलबम बुक का अवलोकन कराया गया। साथ ही क्लब के अन्य गतिविधियों से भी अवगत कराया। रीजन एवं जोन चेयरमेन द्वारा सारगर्भित उद्बोधन दिया गया। उक्त कार्यक्रम में जोन चेयरमेन द्वारा क्लब के वर्ष 2023-24 के कार्यकाल के दौरान किये गये टीचर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम की सफलता के लिए डिस्ट्रिक्ट से प्राप्त पिन एवं पेच पूर्व अध्यक्ष लायन मीना सिंह को भेंटकर सम्मान उनका किया गया। उपस्थित अतिथियों को मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया। समापन पश्चात हौजी गेम का भी आयोजन किया गया। साथ ही नौका विहार एवं पिकनिक का आनंद लिया गया।अंत में सभी लायन साथियों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में लायन राजकिशोर प्रसाद, पीएमजेएफ लायन जयप्रकाश अग्रवाल, लायन रविशंकर सिंह, लायन पदमसिंह चंदेल, लायन संतोश खरे, लायन आनंद प्रसाद जायसवाल, लायन सत्येन्द्र वासन, एमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल (स्वेता), लायन अमरेश सिंघानिया, लायन राकेश अग्रवाल, एमजेएफ लायन एस.के. अग्रवाल, लायन दीपक माखीजा, लायन शिव अग्रवाल, लायन राजेन्द्र डागा, लायन कामायनी दुबे, लायन मीना सिंह, लायन शहनाज शेख, लायन कान्ता अग्रवाल, लायन संतोष राठौर, लायन मधु पाण्डेय, लायन मीना अग्रवाल, श्रीमती पूनम वासन, श्रीमती नीतु गुप्ता, श्रीमती शैल खरे, श्रीमती मीना अग्रवाल, श्रीमती रिया माखीजा सहित अन्य सभी लायन सदस्य की उपस्थिति में उक्त कार्यक्रम संपन्न हुआ।

RO No. 13467/11