
कोरिया बैकुंठपुर। नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर में विभिन्न निर्माण कार्यों की कार्यआदेश जारी करते हुए निर्माण कार्यों को विधिवत रूप से शुरू किया गया इन निर्माण कार्यों की जानकारी देते हुए नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी संजय दुबे ने बताया कि निर्माण कार्यों के साथ किसी भी प्रकार की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा तथा जल्द से जल्द निर्माण कार्य को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। संजय दुबे द्वारा यह जानकारी दी गयी है की नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर के विभिन्न निर्माण कार्यों का कार्यादेश जारी किया गया है जिसमे वार्ड नम्बर 4 सामुदायिक भवन, राम मंदिर घाट निर्माण, वार्ड नम्बर 12 नाली निर्माण एवं वार्डो मे सी सी रोड व नाली निर्माण तथा विभिन्न वार्डो मे रोड लाईट स्थापना कार्य का कार्यादेश जारी किया गया है द्य ठेकेदारों $को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने का निर्देश भी दिया गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा ये भी बताया गया है की मेरे द्वारा निकाय क्षेत्र में सफाई सफाई वा निर्माण कार्यों का प्रतिदिन निरिक्षण भी किया जाता है। विभिन्न निर्माण कार्यों का अध्यक्ष नविता शिवहरे उपाध्यक्ष आशीष यादव एवं पार्षद गण, .उप अभियंता तथा नागरिको के उपस्थिति मे भूमिपूजन कराकर कार्य प्रारंभ भी कर दिया गया है। जिन वार्डो मे कार्य प्रारम्भ हो गया है। निश्चित तौर पर नगर पालिका परिषद के द्वारा कराए गए विकास कार्यों को लेकर नगरी क्षेत्र में आम लोगों के बीच खुशी का माहौल है।

























