कुसमुंडा कोरबा मुख्यमार्ग पर चलना अभी भी खतरे से खाली नही धूल व अंधेरे से लोगो की बढ़ी परेशानी 

 

कोरबा। शहर के कुसमुंडा, गेवरा, दीपका, बांकीमोंगरा सहित अन्य उप नगरीय क्षेत्र को जोडऩे वाली मुख्य मार्ग सर्वमंगला पुल से कुसमुंडा मार्ग पर आवाजाही अब भी परेशानी का सबब बना हुआ है। भारी वाहनों के दबाव की वजह से धूल के गुबार उड़ रहे हैं। इस वजह से दोपहिया वाहन चालक के साथ-साथ मुख्य मार्ग के समीप रहने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। धूल के कण की वजह से वाहन चालकों के आंखों में जलन हो रही है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। बावजूद इसके न तो सड$क की सफाई पर ध्यान दिया जा रहा है और न ही पानी छिड$काव पर गंभीरता दिखाई जा रही है। इसे लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। इमलीछापर से कुचैना मोड़ की सड$क अत्यंत जर्जर हो चुकी है। मार्ग पर नाला के उपर पुल बनी हुई है। यह भी जर्जर हालत में है। कई जगह से रेलिंग टूटकर गिर चुकी है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। सर्वमंगला चौक से कुसमुंडा मुख्य मार्ग तक निर्माणाधीन सड$क की वजह से लगभग चार किलोमीटर की लंबी सड$क पर स्ट्रीट लाइट की सुविधा नहीं है। मार्ग पर शाम होते ही अंधेरा पसर जाता है। अभी ठंड का सीजन है। सर्वमंगला चौक से बरमपुर तक नहर पर कोहरे और धूल की वजह से विजिबिलिटी कम हो जाती है। इससे घुमावदार सड$क लोगों को नजर नहीं पड़ती। कई बार सड$क के एक तरफ से ही दोनों ओर से गाडिय़ों की आवाजाही होती है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सर्वमंगला रेलवे फाटक पर मालगाड़ी का काफी दबाव है। इसके लिए 24 घंटे में कई बार फाटक बंद किए जा रहे हैं। फाटक बंद होते ही सर्वमंगला चौक, पुल व बीच सड$क पर भारी वाहन खड़ी कर दी जाती है। इससे मार्ग पर जाम की स्थिति अब भी निर्मित हो रही है। इससे दो पहिया, चार पहिया, बस, सिटी बस, सहित अन्य गाडिय़ां फंस रही है। लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। ठंड में तापमान गिरने और सड$क सूखने के कारण कोयले की धूल उड़ रही है। यह लोगों की परेशानी का कारण बन रही है। दोपहिया व तीन पहिया गाडिय़ों में सफर करने वाले लोगों की आंख में कोयले की धूल घुस रही है। इससे आंखों में जलन जैसी समस्याएं खड़ी हो रही है। यह स्थिति सबसे अधिक कुसमुंडा और बालकोनगर क्षेत्र में है।

 

RO No. 13467/11