
जमशेदपुर, २२ जनवरी ।
कुड़मी समाज के कद्यावर नेता, झामुमो के पूर्व केंद्रीय महासचिव, पूर्व सांसद शैलेंद्र महतो व उनकी पत्नी पूर्व सांसद आभा महतो मंगलवार को अचानक से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची में मिले।इस दौरान मुख्यमंत्री से कई विषयों पर बातचीत हुई। शैलेंद्र महतो ने हेमंत का मार्गदर्शन भी किया। इस मुलाकात को झामुमो में वापसी का संकेत माना जा रहा है। वर्तमान में ये दोनों नेता भाजपा में हैं।कुड़मी नेताओं के रूप में इनकी पहचान है। विधानसभा चुनाव में बहरागोड़ा विधानसभा से आभा महतो ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लडऩे की दावेदारी की थी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला था।इस कारण ये दोनों नेता पार्टी से नाराज भी चल रहे थे। शैलेंद्र महतो के साथ गए उनके एक साथी के अनुसार भैया-भाभी के घर वापसी पर बात हो गई है। जल्द ही दोनों की झामुमो में वापसी हो सकती है। ऐसा अगर होता है तो यह भाजपा के लिए बड़ा झटका साबित होगा।इधर जब शैलेंद्र महतो से जब इस संबंध में पूछा गया कि वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने गए थ, क्या उनकी झामुमो में वापसी हो रही है।