ईओडब्ल्यू की गिरफ्त में होंगे कवासी लखमा

रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में न्यायिक रिमांड पर रायपुर जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को आज मंगलवार को ईडी कोर्ट में पेश किया जाएगा। मंगलवार को पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक की 14 दिन की रिमांड पूरी हो रही है। ईडी सुनवाई के दौरान विधायक लखमा को फिर से न्यायिक रिमांड पर भेजने की मांग करेगी। इसी के साथ ईओडब्ल्य की स्पेशल कोर्ट में लखमा की ओर से लगाई गई अग्रिम जमानत याचिका पर भी ईओडब्ल्यू कोर्ट में सुनवाई होगी। दरअसल ईडी और ईओडब्ल्यू की टीम शराब घोटाले मामले में जांच कर रही है। पूर्व मंत्री को आशंका है कि, ईओडब्ल्य की ओर से भी उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। इसे देखते हुए लखमा के वकील ने अग्रिम जमानत के लिए आवेदन लगाया है। पहले इस मामले में सुनवाई सोमवार को होनी थी लेकिन बाद में दोनों पक्षों के वकील ने आज अपना पक्ष रखने का कोर्ट से समय मांगा है।

RO No. 13467/10