
गया 06 फरवरी।
जिले के बेलागंज में जदयू के प्रखंड उपाध्यक्ष महेश मिश्रा की बदमाशों ने बुधवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार महेश किसी समारोह में शामिल होने के बाद रात में अपने घर चुड़ीहारा बिगहा लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने महेश के सीने में गोली मार दी। जहां उनकी मौके पर ही मौत हो गई। महेश के सीने में चार गोली मारी गई है। महेश अपने पंचायत में उप मुखिया भी हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
घटना स्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। हत्या के बाद गांव में बड़ी संख्या में पुलिस को तैनात किया गया है। थाना अध्यक्ष अरविंद किशोर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एएनएमसीएच भेजा जा रहा है।



























