
कोरबा। प्रशिक्षण और लगन के बलबूते विभिन्न क्षेत्रों में लोग सफलता प्राप्त कर रहे है। नेशनल कैंडिडेट कोर छत्तीसगढ़ बटालियन 1 कोरबा यूनिट की कैडेट कमलदीप कौर ने गणतंत्र दिवस 2025 पर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पीएम रैली में हिस्सा लेकर सभी को खुश कर दिया। कमांडिंग ऑफिसर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी कोशिश आगे और भी कैंडिडेट्स को राष्ट्रीय परेड के लिए तैयार करने की होगी। नेशनल कैडेट कोर. भारतीय सशस्त्र बलों की युवा शाखा है। एनसीसी, स्कूल और कॉलेज के छात्रों को बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण देती है। एनसीसी का मकसद युवाओं में अनुशासन, साहस, और निस्वार्थ सेवा के आदर्श विकसित करना है। स्कूल और कॉलेज में एनसीसी की यूनिट स्थापित करने के साथ विद्यार्थियों को इससे लगातार जोडऩे और प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की जा रही है। एनसीसी की छत्तीसगढ़ बटालियन 1 की कैडेट कमलदीप कौर ने अनुशासन और लगन के बलबूते विभिन्न प्रशिक्षण पूरे किए और वर्ष 2025 में कर्तव्य पथ दिल्ली में आयोजित परेड में भागीदारी करने की पात्रता पूरी की। उसने बताया कि इससे पहले साथ अवसर पर प्रशिक्षण में शामिल होना पड़ा। नई दिल्ली में भागीदारी के कई अच्छे अनुभव रहे और उसे सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ बटालियन से एकमात्र लेडी कैडेट की राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी से कमांडिंग ऑफिसर्स खुश नजर आए।
उन्होंने बताया कि आगे और अच्छा प्रशिक्षण देने के साथ हम कैडेट्स को विभिन्न स्तर की परेड के लिए तैयार करेंगे। इससे पहले नेशनल कैडेट कोर से जुडक़र छात्रों ने अलग-अलग स्तर की परेड में हिस्सा लिया और अपनी पहचान बनाई। एनसीसी में शामिल होने के साथ छात्रों को योग्यता के आधार पर प्रमाण पत्र प्राप्त होते हैं और इनके जरिए वे अलग-अलग सेवाओं में जाने के लिए विकल्प हासिल कर लेते हैं।

























