सीबीआई ने डीटीसी के छह अधिकारियों को किया गिरफ्तार, जांच में खुला बड़ा राज

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने दिल्ली परिवहन निगम के छह अधिकारियों को भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली में भाजपा की जीत के बाद जांच एजेंसी की यह पहली कार्रवाई है। फिलहाल गिरफ्तार किए गए अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है।सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के हाल ही में चुनाव हारने के बाद राजधानी में परिवहन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ पहली बड़ी कार्रवाई की गई है। सीबीआई ने भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के आरोप में दिल्ली परिवहन विभाग के छह अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।एजेंसी को विभाग में व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के सत्यापन में प्रथम दृष्टया विभिन्न स्तरों पर भ्रष्टाचार का संकेत देने वाली सामग्री सामने आई, जिसके परिणामस्वरूप गिरफ्तारियां हुईं। यह कारवाई सोमवार रात में की गई। बताया गया कि ये अधिकारी दिल्ली सरकार के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट से जुड़े हैं। दिल्ली से लेकर गुरुग्राम बॉर्डर इलाके में रिश्वत लेने वाले दिल्ली सरकार की ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में कार्यरत अधिकारियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

RO No. 13467/11