माघी पूर्णिमा पर महाआरती, भक्तों से शामिल होने की अपील

जांजगीर । शिवरीनारायण में चित्रोत्पला गंगा के त्रिवेणी संगम पर बावा घाट में माघी पूर्णिमा पर महाआरती का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम हरिद्वार, वाराणसी और प्रयागराज की तरह हर साल माघी पूर्णिमा पर महानदी के त्रिवेणी संगम तट पर होता है। महामंडलेश्वर राजेश्री महंत रामसुंदर दास महाराज ने श्रद्धालुओं से सपरिवार शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जो लोग किसी कारणवश महाकुंभ प्रयागराज नहीं जा सके, वे इस आयोजन में शामिल होकर वही पुण्य प्राप्त कर सकते हैं, जो महाकुंभ स्नान से मिलता है। चांपा सेवा संस्थान के पदाधिकारी महाआरती संपन्न कराने के लिए 12 फरवरी को अपराह्न 3 बजे शिवरीनारायण पहुंचेंगे। महाआरती का कार्यक्रम शाम 6 बजे शुरू होगा।

RO No. 13467/11