
बाराद्वार। 11 फरवरी को संपन्न हुए नगरीय निकाय चुनाव में मतदान को लेकर बाराद्वार नगर के बुजुर्गों में उत्साह देखने को मिला। मतदान करने के लिए बुजुर्गों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इसमें वार्ड नंबर 10 की केशरी बाई सिंघानियां 103 वर्ष, वार्ड नं 10 की सरस्वती देवी कलानोरिया 95 वर्ष, वार्ड नं. 10 के राधेश्याम तोदी 85 वर्ष, वार्ड नं. 5 की कस्तूरबा देवी अग्रवाल 75 वर्ष, वार्ड नं 5 की प्रेमलता अग्रवाल 72 वर्ष और वार्ड नं. 12 के बेदराम 82 वर्ष सहित अन्य कई बुजुर्ग वोटर्स ने मतदान स्थल पहुंचकर मतदान किया। इस तरह अन्य लोगों को मतदान के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। मतदान करने के लिए पहुंचे अन्य लोगों ने भी बुजुर्ग वोटर्स के जज्बे को सलाम किया।



















