एक बार फिर सीएम सैनी और भूपेंद्र हुड्डा आमने-सामने, सरकार के कामों को लेकर गरमाई सियासत, लगाए बड़े आरोप

चंडीगढ़ 01 मार्च। हरियाणा में भाजपा की सरकार में हुए 10 सालों में हुए कामों पर फिर राजनीति गरमाई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में न कोई बड़ा उद्योग लगा और न बड़ी परियोजना। न ही कोई बड़ी यूनिवर्सिटी, कोई मेडिकल कालेज या अन्य बड़ा संस्थान स्थापित किया गया है। इस पर मुख्यमंत्री ने मनोहर-नायब उपलब्धियां गिनाते हुए पलटवार कर कहा कि इस दौरान प्रदेश में सात लाख 66 हजार एमएसएमई लगे हैं। हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोल रहे। प्रदेश में आज 23 राज्य विश्वविद्यालय हैं।अपने निवास पर मीडिया से बातचीत में हुड्डा ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं से लेकर भर्ती परीक्षाओं तक के पेपर में घोटाले हुए हैं। इसके बावजूद अब तक किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की तरह प्रदेश में बेरोजगारी और अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
विधानसभा के बजट सत्र में कांग्रेस पेपर लीक, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाएगी।वहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि राज्य सरकार ने ईज आफ डूइंग बिजनेस का एक इको-सिस्टम तैयार किया है। आज हरियाणा में निवेशकों को 150 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन प्रदान की जा रही हैं और उन्हें सभी स्वीकृतियां 12 दिनों में देना सुनिश्चित किया गया है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि आज हरियाणा देश-विदेश के निवेशकों की पहली पसंद बन गया है। गत सवा 10 वर्षों में प्रदेश में नए लगे एमएसएमई में 39 लाख लोगों को रोजगार मिला है।

RO No. 13467/10