नहर मरम्मत के साथ 132 हेक्टेयर क्षेत्र की सिंचाई होगी तय

कोरबा। जल संसाधन विभाग द्वारा पोड़ी बांध का किये गए जीर्णोद्धार एवं नहर लाइनिग व उलट निर्माण कार्य से दर्जनों किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए भरपूर पानी की सुलभ व्यवस्था हो गई है। पहले जहां किसान 10- 12 हेक्टेयर में दोहरे फसल का लाभ ले पाते थे। वहीं गत वर्ष लगभग एक करोड़ खर्च से कराए गए इस कार्य से अब 132 हेक्टेयर को सिंचाई का लाभ मिलने लगा है। गत वर्ष जल संसाधन उप संभाग पाली द्वारा पोड़ी बांध का जीर्णोद्वार कार्य कराया गया। साथ ही नहर नाली का मरम्मत और गाद सफाई का कार्य एवं उलट निर्माण कराया गया। जिस जीर्णोद्वार, मरम्मत व निर्माण कार्य हो जाने से पोड़ी के 132 हेक्टेयर कृषि भूमि में सुचारू रूप से सिंचाई सुविधाओं का विस्तार हुआ है जो स्थानीय 80 से 90 कृषकों के खेती के लिए उपयोगी सिद्ध हो रहा है और अब ग्रामीण किसान ग्रीष्मकालीन फसल का जमकर लाभ ले रहे है, जो उनके जीवकोपार्जन का अभिन्न माध्यम है। बांध जीर्णोद्वार, मरम्मत कार्य होने के पूर्व गर्मी के दिनों में किसान लगभग 10- 12 हेक्टेयर में रबि फसल का लाभ ले पाते थे। लेकिन सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होने से इस सीजन ग्रामीणों में खुशी का संचार है। क्योंकि बांध जलभराव के ऊपरी ओर भी पम्प के माध्यम से करीब 25 हेक्टेयर में सिंचाई का लाभ मिलने से किसान वर्ग साग- सब्जी का भी उत्पादन करने लगे है। जल संसाधन विभाग पाली के एसडीओ हरमन एक्का ने बताया कि किसानों को ग्रीष्मकालीन फसल लेने में असुविधा न हो तथा सिंचाई की व्यवस्था निरन्तर उपलब्ध होता रहे।

RO No. 13467/10