
लंदन। लंदन की एक अदालत ने बुधवार को इंग्लैंड और चीन में दस महिलाओं को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने के मामले में एक चीनी छात्र को दोषी करार दिया। यह अंदेशा जताया गया है कि इस तरह की अन्य पीडि़ताओं की संख्या 50 से अधिक हो सकती है। उसे 19 जून को सजा सुनाई जाएगी। लंदन क्राउन कोर्ट ने 28 वर्षीय झेनहाओ जोउ को दोषी ठहराया है। उसने 2019 से 2023 के दौरान इन वारदातों को अंजाम दिया था। एक महीने के ट्रायल के बाद कोर्ट ने पाया कि उसने लंदन में तीन और चीन में सात महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया था। हालांकि पुलिस केवल दो पीडि़ताओं की ही पहचान कर पाई। कोर्ट के फैसले के बाद पुलिस ने कहा कि अन्य 50 से अधिक महिलाएं झेनहाओ का शिकार हो सकती हैं। वह अपराध रिकॉर्ड करने के लिए कैमरे का उपयोग करता था। यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में पीएचडी कर रहे मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र जोउ ने दावा किया कि यौन संबंध सहमति से बनाए गए थे। उसे 19 जून को सजा सुनाई जाएगी। न्यायाधीश रोसिना कॉटेज ने प्रतिवादी को खतरनाक और हिंसक यौन अपराधी बताया और कहा कि उसकी सजा बहुत लंबी होगी। जोउ , जिसने अदालत में फैसला सुनाए जाने के दौरान कोई भावना नहीं दिखाई, इससे पहले भी उस पर अश्लील छवि रखने के 10 मामले दर्ज हैं। जोउ ऑनलाइन पाखो नाम का उपयोग करता था, वीचैट और डेटिंग ऐप्स पर चीनी मूल के साथी छात्रों से दोस्ती करता था, और फिर उन्हें लंदन या चीन में किसी अज्ञात स्थान पर अपने अपार्टमेंट में शराब पीने के लिए आमंत्रित करता था
और उन्हें नशीला पदार्थ दे देता था और उनके साथ दुष्कर्म करता था।















