आरएन पब्लिक स्कूल में मनाया गया विश्व महिला दिवस
कोरबा। आर एन इंग्लिश स्कूल गुरुद्वारा पाली रोड दीपका में विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम एक सम्मान नारी के नाम आयोजित किया गया। दोपहर 1 बजे से प्रारंभ हुए इस आयोजन में स्कूल की सभी महिला शिक्षिकाओं को शॉल, श्रीफल और पेन देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय की प्राचार्या रेणु तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि. हर महिला को सशक्त बनाने की शक्ति किसी और के हाथ में नहीं, बल्कि वह स्वयं अपने भीतर की प्रतिभा को पहचानकर सशक्त बन सकती है। नारी अब अबला नहीं, बल्कि वह हर क्षेत्र में अपनी जगह स्वयं बना रही है। उसे किसी सहारे की आवश्यकता नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है।
संस्था के उपनिदेशक शब्यासाची नाग ने सभी शिक्षिकाओं को महिला दिवस कि बधाई और शुबकामनाएं दी। साथ स्कूल के डाइरेक्टर के पी नाग के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। पूरे विद्यालय में महिला सशक्तिकरण और सम्मान का माहौल बना रहा।कार्यक्रम में प्राचार्या रेणु तिवारी, आफरीन खातून, शिमला यादव, अनीता पंकज, सरोज महंत, तारा तंवर, मीरा बरेठ, प्रीती रे, सुमन धीमान, जावेदा बेगम,प्रीती शर्मा, मुस्कान, रमनदीप कौर, शारदा यादव, अंजलि सिंह, हेमलता साहू सम्मिलित थे।