
कोरबा। एसकेएमएस के एसईसीएल महामंत्री हरिद्वार सिंह इन दिनों कोरबा के दौरे पर है। उनके द्वारा अलग-अलग एरिया में कार्यकर्ताओं की बैठक ली जा रही है। सदस्यता अभियान के अलावा एसकेएमएस का अधिवेशन भी होना है। सबसे पहले कुसमुंडा में कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई। इस बैठक में हरिद्वार सिंह, अजय मिश्रा, अजय राव शामिल हुए। उनके यहां पहुंचने पर बीएल पनिका, अजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद गेवरा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस बैठक में दीपक उपाध्यक्ष, एलपी अघरिया, अरूण सिंह, हर नारायण केशरवानी, कृपाल सिंह ने स्वागत किया। यहां पर कोयला कामगारों की समस्याओं को चर्चा करते हुए आगे की रणनीति बनायी गई। अब कल ढेलवाडीह में कोरबा एरिया कार्यकर्ताओं की बैठक है। यहां पर हरिद्वार सिंह का स्वागत सुभाष सिंह, मनीष सिंह, प्रमोदधर दीवान, सुरेश श्रीवास, कृष्णा तिवारी, अशोक परिहार, राजेश दुबे, उज्ज्वल बेनर्जी के नेतृत्व में किया जाएगा।