जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा ने कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन व भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो से की भेंट-मुलाकात

कोरबा । कोरबा जिले के जनपद पंचायत करतला के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष मनोज झा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन एवं भाजपा प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो से सौजन्य भेंट-मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने मनोज झा को उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और उनके नेतृत्व की सराहना करी।उक्त भेंट-मुलाकात के दौरान जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा ने करतला जनपद एवं रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश मंत्री से क्षेत्र में आधारभूत संरचना, रोजगार, शिक्षा एवं सडक़ निर्माण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहयोग अपील की। इस अवसर पर उद्योग,वाणिज्य और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि मनोज झा के नेतृत्व में करतला जनपद के विकास को एक नई दिशा मिलेगी। सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं का लाभ जनपद क्षेत्र को दिलाने में वह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो ने भरोसा दिलाया की करतला क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। हमारा उद्देश्य जनता की सेवा करना और उनके जीवन को बेहतर बनाना है। नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष मनोज झा ने कहा कि मेरे लिए जनता की सेवा सर्वोपरि है। विकास कार्यों को गति देने के लिए हरसंभव प्रयास करूंगा। कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन एवं भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो से मिले आश्वासन से निश्चित रूप से करतला जनपद और रामपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी।

RO No. 13467/10