
जांजगीर चांपा। प्रवर्तन निदेशालय ईडी द्वारा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास सहित विभिन्न स्थानों पर दिनांक 10 मार्च को अवैधानिक एवं विद्वेष पूर्ण तरीके से किए गए छापेमारी की कार्यवाही के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 11 मार्च को जिला कांग्रेस द्वारा ई डी एवं केंद्र की भाजपा सरकार का पुतला दहन जिला कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रमेश पैगवार के नेतृत्व में किया गया।
जिसमें प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दिनेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ परस शर्मा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रफीक सिद्धकी, विवेक सिसोदिया, उत्तम पाटले, प्रदेश कांग्रेस सचिव हर प्रसाद साहू, जिला पंचायत सदस्य लोकेश राठौर , युवक कांग्रेस, जिला अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, सेवादल जिला अध्यक्ष देव कुमार पांडे, अनुसूचित जाति विभाग जिला अध्यक्ष महारथी बघेल,श्रीमती सीमा शर्मा ,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़वाल, राजेश अग्रवाल, जिला कांग्रेस महामंत्री शिशिर द्विवेदी, अजीत सिंह राणा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेश्वर टंडन, सुनील साधवानी, गोविंद कश्यप,राघवेंद्र सिंह , आभास बोस,नागेंद्र गुप्ता, किशन सोनी, सुखराम गरेवाल, परमेश्वर निर्मले, अनिल राठौर, पार्षद विष्णु यादव, अरमान खान, आकाश तिवारी, विजय प्रकाश तिवारी, संजय अग्रवाल,संतोष बबई गढ़वाल , अनिल चौरसिया ,मुस्कान परवीन, अजय दिव्य, श्रवण सिंह , धीरज सिंह,मनोरमा पाटेकर, अनीता प्रकाश, राजा सिद्धकी, किशोर साव, अनुराग राठौर, हर्ष शुक्ला, सत्य प्रकाश मुन्ना सिंह, दीपेंद्र कहरा, दीपक टंडन, रविंद्र टंडन, अशोक सोनवानी, जमुना राठौर, चंद्र कुमार ओग्रे, विनय लदेर, हितेंद्र हंसेलिया, प्रकाश वस्त्रकार, सूरज यादव, कीर्तन श्रीवास, मनोज कुमार, शांति कुमार साहू, प्रमोद पांडे, संस्कार राठौर, नवीन धीवर, प्रीतम कश्यप, रवि सूर्यवंशी, लच्क्षी लदेर, अजय नामदेव, कमलेश ताम्रकार, राजकुमार,दुर्गेश कुमार आदि भारी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित हुए।