देवरी-सारागांव। ग्राम कुम्हारीकला के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में अपनी सेवा के दौरान शहीद मनोज कुमार बरेठ की दसवीं पुण्यतिथि मनाई गई। सुकमा के तोगपाल में नक्सलियों से लोहा लेते हुए अपने प्राण मातृ भूमि की सेवा में अर्पित कर दिए थे वह सीआरपीएफ 80 बटालियन के वीर जवान रहे इस शहादत दिवस में समस्त ग्रामवासी आसपास के राष्ट्रभक्ति कार्यकर्ता ने श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया।
विवेकानंद प्रसाद सहायक कमांडेंट बिलासपुर अशोक कुमार इंस्पेक्टर बिलासपुर एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के सिपाहियों की उपस्थिति रही। समस्त ग्रामवासी गणमान्य नागरिक एवं पास ही के विद्यालय के बच्चों ने पुष्पांजलि अर्पित किया। श्रद्धांजलि उपरांत शहीद मनोज कुमार के परिजनों का सम्मान किया गया उनके माता पिता, पत्नी, भाई रमेश कुमार बरेठ उदबोधन में अरविंद तिवारी ने कहा
गौरव का पल है एवं आदरांजलि का रिन हमें सदैव याद रहे रहना चाहिए। अशोक कुमार ने कहा सभी को यह दिन याद रखते हुए मन में देशभक्ति भावना रखना है। विवेकानंद प्रसाद ने कहा देश हित जीवन जीना एवं देश हित प्राणोत्सर्ग सौभाग्य की बात होती है। हम देश की सीमा सरहद एवं अंतरिक सुरक्षा में लगे होते हैं हम सभी परिस्थितियों में डटे रहते हैं हम चाहते हैं कि शहीद की शहादत अनुकरणीय है। एक दिन 11 मार्च को श्रद्धांजलि देने शहीद मनोज कुमार जी की प्रतिमा स्मारक के स्थान पर उन्हें आदरांजलि देते हैं। यह प्रेरणा का दिवस भी है, हम अपने भारत माता की सेवा में सदैव लगे रहे और आगे भी देश सेवा में अपने बच्चों को प्रेरित करें।