
नई दिल्ली। यूपी विधानसभा में बजट सत्र के दूसरे दिन सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा, ‘महाकुंभ पार्टी का आयोजन नहीं है। अखिलेश चुपचाप महाकुंभ में डुबकी लगाकर चले आए। विरोध करना तो इनकी मजबूरी है। कुंभ को लेकर दिए गैरजिम्मेदाराना बयान दिए गए, झूठे वीडियो दिखाए गए।’
सीएम योगी ने कहा कि ये वैक्सीन को भी भाजपा का बताते हैं। सपा की सोच संक्रमित हो चुकी है। हम अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। सीएम योगी ने कहा, “महाकुंभ पर अफवाह फैलाई जा रही। 56 करोड़ लोगों की आस्था से खिलवाड़। 56 करोड़ से अधिक लोगों ने पवित्र स्नान किया।” विधानसभा में समाजवादी के हर आरोपों का सीएम योगी ने करारा जवाब दिया। सीएम ने शायराना अंदाज में अखिलेश यादव पर तंज भी कसा। सीएम ने कहा, ‘बड़ा हसीन है उनकी जुबान का जादू, लगाकर के आग बहारों की बात करते हैं, जिन्होंने रात में चुन-चुनकर बस्तियों को लूटा, वही आज नसीबों की बात करते हैं।






















