
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के विरुद्ध अभियान में राष्ट्रीय तकनीकी अनुसंधान संगठन (एनटीआरओ) के ड्रोन व उपग्रह आधारित लाइव सूचना से लगातार सफलता मिल रही है। नक्सलियों का अब कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं रह गया, ड्रोन व उपग्रहों से उनकी गतिविधियों पर दिन-रात नजर रखी जा रही है। इससे सुरक्षा बलों का अभियान भी सटीक हो गया है।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के अधीन काम करता है एनटीआरओ
दो दर्जन से अधिक सफल अभियान किए गए
एनटीआरओ की सूचना के आधार पर पिछले दो वर्षों में दो दर्जन से अधिक सफल अभियान किए गए हैं। इनमें 358 नक्सलियों को मार गिराया गया है, जिनमें 336 बस्तर में मारे गए। यह इस अवधि में पूरे देश में सर्वाधिक सफलता है।अधिकारी ने बताया कि एनटीआरओ ने छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे ओेडिशा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश के नक्सल प्रभावित लगभग 125 गांवों की थर्मल मैपिंग भी की है। इस कारण नक्सली ठिकानों तक के रास्तों की सटीक जानकारी मिल रही है। आने वाले समय में अभियान में और तेजी दिखेगी।






















