
पामगढ़ । शासकीयकरण की मांग पूरी कराने पंचायत सचिव बेमुद्दत हड़ताल पर हैं। इससे पंचायतों में कामकाज ठप है। इधर पंचायत सचिवों को काम पर वापस लौटने पंचायत संचालनालय रायपुर की संचालक प्रियंका ऋषि महोबिया ने समस्त जिला पंचायत सीईओ को पत्र जारी कर आदेश दिया है। जिसमें हड़ताली ग्राम पंचायत सचिवों को 24 घंटे के भीतर हड़ताल समाप्त कर अपने कर्तव्य पर लौटने के संबंध में अपने स्तर से निर्देश हैं। इससे सचिव संघ में भारी नाराजगी है। शनिवार को दोपहर 1 बजे पंचायत सचिव संघ पामगढ़ के द्वारा पंचायत संचालनालय नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के पत्र की प्रतिया जलाई गई। संघ के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार भास्कर ने बताया कि जब तक हमारी मांगों के संबंध में शासन के द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लेती जब तक सभी सचिव हड़ताल में डटे रहेंगे। सचिवों के हड़ताल मे जाने से शासन की 29 विभाग की लगभग 200 योजनायों की प्रगति थर्म गई है। हड़ताल में रामखिलावन: रामेश्वर अनंत, उमेद दिनकर, अश्वनी लहरे, पवनरात्रे, रजनी, सीमा, प्रतीक्षा, सुमन, गिरिजा, ईश्वरी बर्मन, प्रमिला, रजनी, संगीता, किसुन लहरे, विनोद, मनोज, कृष्णा अनंत, सीताराम समेलआदि उपस्थित थे।


























