कोरबा। नगरीय निकाय चुनाव में कांग्रेस का बुरा हाल हो गया। जिले की 6 निकायों में से केवल एक निकाय ही कटघोरा में कांग्रेस का कब्जा हो पाया,जिसके उपाध्यक्ष लाल बाबू ठाकुर बने हुए है। उन्होंने चुनाव के दौरान सामने आई चुनौतियों और भविष्य के संबंध में खुलकर बातचीत की।
केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने के कारण नगरीय निकाय का चुनाव कांग्रेस के लिए किसी अग्निपरिक्षा से कम नहीं था। इस परिक्षा में कांग्रेस का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरुप नहीं रहा और कटघोरा को छोडक़र कांग्रेस किसी भी निकाय को नहीं जीत सकी। कटघोरा नगर पालिका का उपाध्यक्ष बनने के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया,कि कटघोरा का चुनाव आसान नहीं था। भाजपा की सरकार होने के करण पूरा माहौल भाजपा के पक्ष में था,बावजूद इसके स्थानीय कार्यकर्ता और हाईकमान के निर्देशन में पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया और चुनाव को जीत लिया। कटघोरा शहर शुरु से ही कांग्रेस का गढ़ रहा है मगर जिस तरह से हर तरफ भाजपा का कब्जा है उससे कटघोरा आने वाले समय में कांग्रस से फिसल ना जाए,इस पर उनकी क्या रणनीति है। इस सवाल के जवाब में लाल बाबू ठाकुर ने कहा,कि विकास को लेकर पार्टी गंभीर है और आम जनता के हित उनके द्वारा काम किया जाएगा,ताकी कटघोरा की जनता का भरोसा कांग्रेस पर हमेशा कायम रहे। पाली कांड के लेकर नगर पालिका कटघोरा के उपाध्यक्ष ने कहा,कि जिस तरह से कोयले के काले खेल में एक कारोबार की हत्या हो गई वह गंभीर मसला है,और सबसे बड़ी गंभीर बात इस कांड में भाजपा का संलिप्त होना है। इस विषय पर कांग्रेस भाजपा को घेरने जल्द बड़ा आंदोलन करेगी।